डेली करंट अफेयर्स -मई 2017

by Pradeep choudhary

Posted on 17-May-2017 11:10:29 AM    0 Comments    2669 view(s)



1. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत के रूप में अमिताभ बच्चन को नियुक्त किया गया है| अमिताभ बच्चन हेपेटाइटिस की रोकथाम के संबंध में लोगों में जागरूकता फैलायेंगे|
2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ई-कृषि संवाद शुरू किया गया है?
कृषि मंत्रालय द्वारा ई-कृषि संवाद शुरू किया गया है| यह किसानों के लिए एक विशिष्ठ इन्टरनेट आधारित ऑनलाइन मंच है| किसान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की वेबसाईट http://www. icar.org.in से किसान सीधे, प्रभावी एवं सुगम संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान 
प्राप्त कर सकते है|
3. बहामास क्या है?
बहामास लुकायन द्वीप समूह के भीतर एक आधिकारिक राज्य है| इसे बहामास राष्ट्रमंडल के रूप में भी जाना जाता है| बहामास की राजधानी नासाऊ है, तथा इसकी मुद्रा डॉलर है| हाल ही में बहामास के प्रधामंत्री के रूप में हूयबर्ट मिनिस को नियुक्त किया गया है|
4. हवासोंग-12 क्या है?
हवासोंग-12 उत्तर कोरिया की जमीन से जमीन पर मार करने वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है| हाल ही में उत्तर कोरिया द्वारा इसका सफल परिक्षण किया गया है|
5. एंजेला रीड कौन है?
एंजेला रीड अमेरिका व्हाइट हाउस की पहली महिला ‘चीफ अशर’ थी| एंजेला रीड के पास व्हाइट हाउस के आवास की सभी गतिविधियों की देखरेख की जिम्मेदारी थी| हाल ही में एंजेला रीड ‘चीफ अशर’ के पद से बर्खास्त कर दिया गया है|
6. एस रामास्वामी कौन थे?
एस रामास्वामी पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री थे| रामास्वामी डीएमके-सीपीआई गठबंधन मंत्रालय में गृहमंत्री तथा एआईएडीएमके-सीपीआई गठबंधन में संक्षिप्त अवधि के लिए मुख्यमंत्री भी बने थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हरप्रीत का संबंध किस खेल से है?
हरप्रीत का संबंध कुश्ती से है| हाल ही में हरप्रीत ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है| हरप्रीत सिंह एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान है|
8. झूलन गोस्वामी का संबंध किस खेल से है?
झूलन गोस्वामी का संबंध महिला क्रिकेट है| झूलन गोस्वामी पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है| हाल ही में झूलन गोस्वामी महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 153 मैचों में 181 विकेट लिए है।
9. राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस कब मनाया जाता है?
राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को मनाया जाता है| यह दिवस भारत की प्रौधोगिकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष राष्ट्रीय प्रौधोगिकी दिवस का विषय ‘समावेशी और सतत विकास के लिए प्रौधोगिकी’ रखा गया है|
10. हाल ही में हैरी उरात्सउ उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
हैरी उरात्स फ्रांस के सेंट निवेल शहर में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में लोग ट्रेडिशनल कपडे पहनकर आते है, जिसमे बड़ी नदी बेल्स लगी होती है| इन्हें बेलरिन्गर्स या जोआलदुनाक भी कहते है| यहाँ के लोग की मान्यता है कि इनके इस तरह के कपडे पहनकर घूमने से बुरी आत्माएं 
दूर भाग जाती है|
11. हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में इमैनुएल मेक्रोन को नियुक्त किया गया है| इमैनुएल मेक्रोन उदार मध्यमार्गी व्यापार समर्थक और यूरोपीय संघ के समर्थक है| इमैनुएल मेक्रोन एक पूर्व बैंकर भी है|
12. हाल ही में भारत के रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के रक्षा सचिव के रूप में संजय मित्रा को नियुक्त किया गया है| संजय मित्रा पंश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है| संजय मित्रा इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव के पद पर कार्यरत थे|
13. हाल ही में भारत में ट्विटर के कंट्री निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत में ट्विटर के कंट्री निदेशक के रूप में तरनजीत सिंह को नियुक्त किया गया है| इससे पहले तरनजीत सिंह बीबीसी विज्ञापन के लिए दक्षिण एशिया के सेल्स डायरेक्टर थे|
14. हाल ही में किस भारतीय को अमेरिकी सेना में साइंटिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है?
जयपुर के मोनार्क शर्मा को अमेरिकी सेना में साइंटिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है| मोनार्क शर्मा को अमेरिकी सेना में फाइटर अटैक हेलिकॉप्टर के मैन्युफैक्चरिंग, डिज़ाइन और मेंटिनेंस के लिए नियुक्त किया गया है|
15. हाल ही में ”वुडरॉ विल्सन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
”वुडरॉ विल्सन पुरस्कार से आईआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चंदा कोचर को ग्लोबल कॉर्पोरेट सिटीजनशिप के लिए ”वुडरॉ विल्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार पाने चंदा कोचर पहली भारतीय महिला है| इससे पहले इस पुरस्कार से भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति को सम्मानित किया गया है|
16. दुनिया का सबसे लंबा केबल संस्पेशन ब्रिज कहाँ पर स्थित है?
दुनिया का सबसे लंबा केबल संस्पेशन ब्रिज जर्मनी के रुईबलैंड में स्थित है| रैपबोद डैम पर बना केबल संस्पेशन ब्रिज 458 मीटर लंबा ब्रिज है| हाल ही में इस ब्रिज को लोगों के लिए खोला गया है|-
17. डी-26 क्या है?डी-26 गाइडेड मिसाइल है| हाल ही में चीन ने डी-26 गाइडेड मिसाइल का कोरियाई प्रायद्वीप के पास बोहाई सागर में सफल परिक्षण किया है| चीन ने इस मिसाइल का निर्माण चीन की सुरक्षा को देखते हुए चीन की ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से किया है|
18. हाल ही में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक किसने जीता है?
एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने जीता है| शिवा थापा एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में लगातार तीन वर्षों तक रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज है|
19. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस प्रतिवर्ष 10 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को प्रकृति, और अधिक विशिष्ठ रूप से लोगों और प्रवासी पक्षियों की परस्पर निर्भरता को उजागर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का विषय “उनका भविष्य हमारा भविष्य है-प्रवासी पक्षियों और लोगों के लिए एक स्वस्थ ग्रह” रखा गया है|
20. ईसराइल विक्टरी डे कब मनाया जाता है?
ईसराइल विक्टरी डे प्रतिवर्ष 9 मई को मनाया जाता है| यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में मनाया जाता है|


Leave a Comment:


Post Search

RBI RATES & RATIOS

Policy Repo Rate:
6.50%
Reverse Repo Rate:
3.35%
Marginal Standing Facility Rate:
6.75%
Bank Rate:
6.75%
CRR :
4.50%
SLR :
18.00%
SDF
6.25%